आज के समय में अपने दर्शक या ग्राहक के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया जितनी जरूरी है उससे कई गुना अधिक जरूरी है अपनी खुद की website होना। चाहे आप blogging करना चाहते हों, online business शुरू करना चाहते हों या अपना portfolio बनाना चाहते हों — एक professional website आपकी online पहचान बनाती है।
इस लेख में हम जानेंगे कि WordPress की मदद से website कैसे बनाएं, और साथ ही यह भी समझेंगे कि how to make wordpress website mobile friendly, ताकि आपकी site हर device पर सही तरीके से काम करे
WordPress क्या है?
WordPress एक popular Content Management System (CMS) है, जिसकी मदद से आप बिना coding के अपनी website बना सकते हैं।
आज दुनिया की लाखों websites WordPress पर बनी हुई हैं क्योंकि यह आसान, flexible और SEO friendly है।
Domain Name क्या होता है?
सबसे पहले आपको अपनी website के लिए एक अच्छा domain name लेना होगा। यह आपकी Website का Address होता है, जिसका नाम से user किसी भी वेबसाइट तक पहुंचता है।
👉 जैसे: dsmafjal.com, google.com, amazon.com, fb.com, india.gov.in ये सभी नाम को domain name कहा जाता है।
ध्यान रखने वाली बातें:
domain name छोटा और आसान रखें
वेबसाइट में .com या .in extension बेहतर रहता है
अपने website में SSL certificate का उपयोग करे
Hosting क्या होता है?
जिस तरह किसी मकान में अपने समान को सुरक्षित रखने के लिए अलमारी, बक्सा, तिजोरी होते है और electrics device जैसे mobile and computer में अपने डाटा को रखने मेमरी (Storage) की आवश्यकता होती है, उसी तरह जहां किसी website का data store करने या Online रखने के लिए hosting की जरूरत होती है।
Domain name और Hosting कैसे खरीदें
मैं आपको कुछ popular hosting providers के प्लेटफॉर्म का नाम बता रहा हूँ जहां से आप domain name और hosting दोनों खरीद सकते हैं: Hostinger, Bluehost, GoDaddy. आप किसी भी कंपनी से domain और hosting लेकर आपस में connect कर सकते हैं। शुरुवात में Beginner के लिए shared hosting सही रहती है क्योंकि यह सस्ता होता है।
WordPress website कैसे बनाए
Domain और Hosting लेने के बाद WordPress में website बनाने के लिए आपको कुछ Steps को Follow करना होगा, उसके बाद आप आसानी से बिना किसी coding के एक नई वेबसाइट बना सकते हैं।
- WordPress Install करें
आजकल ज़्यादातर hosting में 1-click install का option मिलता है या फिर आप WordPress Hosting भी ले सकते हैं।
Steps:
Hosting account login करें
WordPress install option चुनें
Website का name और password सेट करें
या, WordPress Hosting का use करें - Theme Install करें
Theme आपकी website का design तय करती है कि आपकी वेबसाइट कैसे दिखेगी।
कुछ popular themes: Astra, GeneratePress, OceanWP and Others.
👉 Process: Appearance → Themes → Add New → Install → Activate - Plugins Install करें
Plugins आपकी website की functionality बढ़ाते हैं, जिसका मतलब यह है कि आप अपनी वेबसाइट पर कौन-कौन से options चाहते हैं।
ज़रूरी plugins:
SEO plugin (Rank Math / Yoast)
Security plugin (data secure रखने के लिए)
Cache plugin (website speed के लिए)
Google Kit (website की ट्रैफिक देखने के लिए)
Website के लिए Important Tips
अब आपकी website तैयार है लेकिन सिर्फ वेबसाइट बना लेना ही काफी नहीं है बल्कि इसे Google में रैंक करने से लेकर User के लिए Mobile Friendly भी बनाना बहुत जरुरी होता है जिसके लिए वेबसाइट में कुछ important pages, और Custamizetion, Logo, SEO भी जरुरी है।
- Pages और Content जोड़ें
अब आप अपनी website पर content डाल सकते हैं।
Important pages: Home, About Us, Contact Us, Blog
👉 Posts → Add New → अपना article लिखें - Website Customize करें
Logo add करें
Menu बनाएं
Colors और fonts सेट करें
Mobile view check करें - Basic SEO सेट करें
अगर आप Google में rank करना चाहते हैं तो SEO friendly website बहुत जरूरी है।
Basic SEO tips:
Title में keyword use करें
Meta description लिखें
Images में ALT tag डालें
Website की speed fast रखें
Website बनाने का खर्च
Domain: ₹500–₹1500/year
Hosting: ₹3000–₹10000/year
बाकी चीजें: free या optional
👉 कुल मिलाकर ₹5000–₹10000 में आप एक अच्छी website बना सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अब आप समझ गए होंगे कि WordPress website कैसे बनाएं। अगर आप ऊपर दिए गए steps को सही तरीके से follow करते हैं, तो बिना coding के भी एक professional website बना सकते हैं।
देर मत कीजिए, आज ही अपनी website बनाइए और online journey शुरू कीजिए।
अगर आपको इस यह WordPress guide Hindi आर्टिकल से सम्बंदित कोई सवाल है तो Commet करें और अगर हमसे अपने लिए कोई वेबसाइट बनानी है तो Contact करें

